एएस कंस्ट्रक्शन में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के 3 छात्रों का चयन, अकाउंट मैनेजर पद पर मिली नियुक्ति

    एएस कंस्ट्रक्शन में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के 3 छात्रों का चयन, अकाउंट मैनेजर पद पर मिली नियुक्ति

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है. यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों का चयन शहर की प्रतिष्ठित निर्माण कंपनी एएस कंस्ट्रक्शन में कैंपस प्लेसमेंट के जरिए किया गया है. चयनित छात्रों को कंपनी में ‘अकाउंट मैनेजर’ के पद पर नियुक्ति दी गई है. कंपनी की ओर से चयनित विद्यार्थियों को 2.8 लाख रुपये वार्षिक पैकेज का ऑफर दिया गया है. यह प्लेसमेंट ड्राइव विशेष रूप से एमबीए फाइनेंस के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें छात्रों के फाइनेंशियल एनालिसिस, अकाउंटिंग स्किल और प्रोफेशनल क्षमता का आकलन किया गया.
    इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि निर्माण क्षेत्र में अकाउंटिंग और फाइनेंस प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. छात्रों का अकाउंट मैनेजर जैसे जिम्मेदार पद पर चयन इस बात का प्रमाण है कि वे कॉर्पोरेट जगत की चुनौतियों को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने सभी चयनित छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

    करियर की मजबूत शुरुआत साबित होगा
    वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ प्रभात कुमार पानी ने कहा कि फाइनेंस के विद्यार्थियों के लिए अकाउंट मैनेजर का पद करियर की मजबूत शुरुआत साबित होगा. इससे छात्रों को उद्योग जगत का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा और उनके कौशल को नई दिशा मिलेगी. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को बेहतर प्लेसमेंट अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. इस सफलता से विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में खुशी का माहौल है. चयनित विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सहयोग को दिया. विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट सेल लगातार विद्यार्थियों को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर दिलाने के लिए प्रयासरत है. 



    Related News