सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन दोषी करार, जानिए कहां का है मामला


रांची(RANCHI): सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन दोषी करार दिए गए हैं. गुरुवार को अपर न्यायायुक्त दिनेश राय की अदालत ने विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म के मामले के अभियुक्त नगड़ी थाना क्षेत्र निवासी तौसीफ अंसारी उर्फ टार्जन, रोशन अंसारी और हसीबुल अंसारी उर्फ रूजा को दोषी करार दिया है. सजा के बिन्दु पर सुनवाई 15 सितंबर को होगी. तीनों अभियुक्त पर घर में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है.
2018 का है मामला
ये अभियुक्त 6 जुलाई, 2018 की शाम करीब सात बजे महिला के घर गये. उस वक्त उसका पति सब्जी लाने बाजार गया था. अकेला पाकर तीनों ने महिला को डरा धमकाकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया. इसके बाद उसके साथ मारपीट भी की. महिला के गर्दन में हंसुआ सटाकर आरोपियों ने बोला कि यदि किसी को बताओगी तो जान से मार कर फेंक देंगे.
इस घटना को लेकर पीड़िता ने नगड़ी थाना में नामजद प्राथमिकी (कांड संख्या 109/18) दर्ज कराई थी. मामले में सुनवाई के दौरान एपीपी वेद प्रकाश ने अदालत के समक्ष नौ गवाहों को पेश किया था. इसके बाद कोर्ट ने यह सज़ा सुनाई है.
4+