सॉरी बाबू मुझे माफ कर दो....प्रेमिका को मनाने के लिए आशिक ने धनबाद के इस कॉलेज में चिपकाया पोस्टर 

    बीएसएस महिला महाविद्यालय में एक युवक ने कॉलेज परिसर की दीवारों पर पोस्टर चिपकाकर अपनी प्रेमिका से माफी मांगी, जिससे पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है.बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए कई पोस्टर लगाए थे, जिनमे उसने माफी की गुहार लगाई थी.

    सॉरी बाबू मुझे माफ कर दो....प्रेमिका को मनाने के लिए आशिक ने धनबाद के इस कॉलेज में चिपकाया पोस्टर

    धनबाद(DHANBAD):कोई भी कॉलेज या स्कूल बच्चों की पढ़ाई के लिए होता है जहां वे अपना भविष्य संवारते है लेकिन इन दिनों धनबाद का एक कॉलेज मनचलो के लिए सॉरी बोर्ड बन चुका है जहां दीवारों पर खुलेआम पोस्टर चिपका कर प्रेमिकाओं से माफ़ी मांगी जा रही है.दरअसल ये हैरान करनेवाला मामला धनबाद के प्रतिष्ठित बीएसएस महिला महाविद्यालय का है.

     प्रेमी ने खुलेआम पोस्टर चिपका कर प्रेमिका से मांगी माफ़ी

      आपको बताये कि शहर के प्रतिष्ठित बीएसएस महिला महाविद्यालय में एक युवक ने कॉलेज परिसर की दीवारों पर पोस्टर चिपकाकर अपनी प्रेमिका से माफी मांगी, जिससे पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है.बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए कई पोस्टर लगाए थे, जिनमे उसने माफी की गुहार लगाई थी.हालांकि कॉलेज प्रशासन की नजर पड़ते ही चपरासी द्वारा इन पोस्टरों को तुरंत हटा दिया गया, लेकिन तब तक इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी.

    प्रशासन और पुलिस से सख्त

    यह मामला इसलिए और गंभीर हो जाता है क्योंकि यह एक महिला महाविद्यालय है, जहां छात्राएं सुरक्षित माहौल में पढ़ाई करने आती है. ऐसे में इस तरह की हरकत न सिर्फ अनुशासनहीनता को दर्शाती है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है. प्राचार्या डॉ. करुणा सिंह ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि उन्हें सुबह इस बारे में जानकारी मिली.जब गार्ड पोस्टर हटाने गया तो युवक ने उसे धमकी भी दी. हालांकि प्राचार्या के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया.कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में जिला प्रशासन और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस वायरल मामले पर कितना गंभीर रुख अपनाता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news