ट्रैफिक नियमों पर सख्ती: बिना हेलमेट और फैंसी नंबर प्लेट गाड़ियों पर हुई कार्रवाई

    DHANBAD: ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है साथ ही फैंसी नंबर प्लेट के खिलाफ विशेष अभियान ट्रैफिक पुलिस लगातार चलाया जा रहा है, वहीं अब बाइक पर पीछे बैठने वाले लोगों के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.

    ट्रैफिक नियमों पर सख्ती: बिना हेलमेट और फैंसी नंबर प्लेट गाड़ियों पर हुई कार्रवाई

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है साथ ही फैंसी नंबर प्लेट के खिलाफ विशेष अभियान ट्रैफिक पुलिस लगातार चलाया जा रहा है, वहीं अब बाइक पर पीछे बैठने वाले लोगों के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.

    इसी कड़ी में गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर विशेष जांच अभियान चलाया गया, जहां ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों गाड़ी चालकों के चालान काटे गए. इस अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह कर रहे थे.

    डीएसपी ने बताया कि वाहनों पर फैंसी, स्टाइलिश या जातिसूचक नंबर प्लेट लगाना कानूनन अपराध है. मोटर वाहन अधिनियम के तहत केवल हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) ही वैध है, जिस पर किसी भी प्रकार का स्टिकर या डिजाइन मान्य नहीं है. अभियान के दौरान एक कार से फैंसी नंबर प्लेट हटवाकर नियमों के अनुसार नई प्लेट लगवाई गई.

    उन्होंने यह भी बताया कि जिले में हेलमेट को लेकर जागरूकता बढ़ी है और करीब 99 प्रतिशत बाइक चालक इसका पालन कर रहे हैं. इसके बावजूद नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. अब पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि सड़क हादसों में मौत और गंभीर चोटों को कम किया जा सके.

    इसके अलावा, पुलिस की ओर से शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त अभियान चलाया जा रहा है. ड्रंक एंड ड्राइव के तहत नियमित जांच हो रही है और शराब दुकानों के आसपास निगरानी बढ़ाई गई है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, फैंसी नंबर प्लेट से बचें और अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें.

     रिपोर्ट - नीरज कुमार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news