भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी करोड़ों की लागत से बननेवाली चाईबासा की यह सड़क, एक महीने में ही धंसने लगी सड़क

    भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी करोड़ों की लागत से बननेवाली चाईबासा की यह सड़क, एक महीने में ही धंसने लगी सड़क

    चाईबासा (CHAIBASA):पश्चिमी सिंहभूम जिले में करोड़ो की लागत से बनने वाली सड़के किस कदर चढ़ने लगी भ्रष्टाचार की भेंट यदि देखना हो तो चाईबासा- हाटगम्हरिया NH75E मुख्य मार्ग (सड़क) को जाकर देख सकतें है. जबकि उक्त सड़क का निर्माण कार्य एक माह पूर्व ही हुआ था,लेकिन एक माह पूर्व बने सड़क जगह -जगह धंसनें लगी है, जिसके कारण सड़क खराब हो गई. वहीं राहगीर अपनी जान को जोखिम में डालकर अपनी यात्रा तय करते है.

    इतने साल में भी पूरा नहीं हो पाया निर्माण कार्य 

    हालांकि सड़क कई सालों से बन रहा है लेकिन अब तक कार्य अधूरा है. सड़क का निर्माण कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के देखरेख में चल रही है. इधर नवर्निमित सड़क की स्थिति जर्जर देख झारखंड अंदोलनकारी सह पूर्व झामुमो केन्द्रीय सदस्य सुनिल सिरका नें कहा सड़क निर्माण में गुणवक्ता को नजर अंदाज करते हुए पूरा किया गया है और विभागीय कार्यपालक अभियंता भी अनदेखी करते हुए संवेदक को शह दे रहा है.जिसके कारण जहाँ राजस्व का बंदरबांट होने की बु आती है.

    स्थानिय लोगो को होती है परेशानी

     वहीं क्षेत्र के लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.इसलिए सिरका ने उपायुक्त से उच्चस्तरी जाँच कराने की माँग की है. यदि उच्चस्तरीय जाँच नहीं होती है और उक्त सड़क का पुनः निर्माण नहीं होता है वृहत रूप से आंदोलन चलाया जायेगा.

    रिपोर्ट-संतोष वर्मा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news