युद्ध का मैदान बना जमशेदपुर का यह कॉलेज,छात्रों के बीच जमकर हुई मारपीट, पढें वजह

    युद्ध का मैदान बना जमशेदपुर का यह कॉलेज,छात्रों के बीच जमकर हुई मारपीट, पढें वजह

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर मे दो कॉलेज के छात्रों में मारपीट का मामला सामने आया है, जहा मानगो वर्कर्स कॉलेज परिसर के बाहर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब को-ऑपरेटिव कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया. देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि एक पक्ष के छात्रों ने अपने समर्थन के अलावा कुछ बाहरी युवकों को बुला लिया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर दो छात्रों की जमकर पिटाई कर दी. 

    पढें कैसे शुरू हुआ विवाद

    जानकारी के अनुसार,को-ऑपरेटिव कॉलेज के छात्रों के लिए वर्कर्स कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया था, यहां किसी बात को लेकर छात्रों के बीच कहासुनी हो गई,बाद में मामले ने हिंसक रूप ले लिया. एक छात्र ने फोन कर कुछ बाहरी युवकों को बुला लिया. वे युवक जैसे ही मौके पर पहुंचे, उन्होंने दो छात्रों पर हमला कर दिया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी. इस दौरान लात, घूंसे और बेल्ट से दो छात्रों की पिटाई की गई है.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    घटना की सूचना पर मानगो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर वहां से फरार हो चुके थे. पुलिस ने घायल छात्रों को थाने लाकर पूछताछ शुरू की है. साथ ही कॉलेज परिसर और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावर युवकों की पहचान की जा सके. पुलिस ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है. मारपीट क्यों हुई और इसमे कौन लोग शामिल थे, इसका पता लगाया जा रहा है कि बाहर से कौन लोग आए और छात्रों की पिटाई की.फिलहाल पुलिस सभी बिन्दुओ पर जाँच कर रही है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news