जमशेदपुर में चोरों का तांडव, दुकान से उड़ाये तीन लाख नकद और 50 हजार के सामान

    जमशेदपुर में चोरों का तांडव, दुकान से उड़ाये तीन लाख नकद और 50 हजार के सामान

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर शहर में एक बार फिर चोरों का तांडव देखने को मिला है. यहां मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मानगो बाजार की एक दुकान में देर रात लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. रविवार सुबह दुकानदार जब  अपनी दुकान खोलने के लिए दुकान पहुंचा तब जा कर उसे दुकान में चोरी होने की घटना की जानकारी हुई. दुकानदार का कहना है कि तीन लाख पचास हजार रूपये नकद और कुल पचास हजार के सामान की चोरी हो गईं है.

    वहीं, इस मामले की सूचना दुकानदार ने मानगो थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस दुकान के तीन स्टॉफ को अपने साथ थाने ले गई है. फिलहाल पुलिस तीनों स्टॉफ से पूछताछ कर रही है. जांच के उपरांत ही कुछ पता चल पाएगा. देखना यह है कि पुलिस इस चोरी की घटना का खुलासा कब तक कर पाती है.

    रिपोर्ट: रंजीत कुमार ओझा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news