दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध-कर्म में उमड़ेगा जनसैलाब, 1 लाख से ज्यादा लोग होंगे शामिल, 9 आईपीएस और 40 डीएसपी किए गए तैनात

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध-कर्म में उमड़ेगा जनसैलाब, 1 लाख से ज्यादा लोग होंगे शामिल, 9 आईपीएस और 40 डीएसपी किए गए तैनात

    रामगढ़ (RAMGARH) : दिशोंम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध-कर्म की तैयारी जोर-शोर से चल रहीं हैं. ऐसे में 15 अगस्त को दशकर्म और 16 अगस्त को संस्कार भोज होगा जिसके लिए हिंदी और संथाली भाषा में कार्ड छपवाए गए हैं. कार्ड का वितरण शुरू हो चुका है साथ ही कैबिनेट सचिवालय यह निमंत्रण पत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस अध्यक्ष, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विशिष्ट अतिथियों को भेजेगा. इसके अलावा राज्य के लोगों को झामुमो जिला कमेटी ने कार्ड भेजना शुरू कर दिया है. ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है की दिशोंम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध-कर्म में 1 लाख से ज्यादा शामिल हो सकते हैं.

    वहीं दूसरी ओर प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन ने नेमरा में गुरुजी के पैतृक घर के 300 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर दी है. ऐसे में बैरिकेडिंग के दायरे में केवल वीआईपी ओर करीबी लोगों को ही जाने की अनुमति है. इधर श्राद्ध कर्म के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध के मद्देनजर नौ आईपीएस और 40 डीएसपी को तैनात किया गया है. ये आईपीएस 14 से 16 अगस्त तक नेमरा में ही तैनात रहेंगे. वहीं 40 डीएसपी 12 से 17 अगस्त तक वहाँ मौजूद रहेंगे.

    साथ ही कार्यक्रम में वीआईपी लोगों के लिए चार हैलीपैड बनाए गए हैं, जिसमें से तीन हैलीपैड घर के निकट बनाए गए हैं जबकि एक हैलीपेड लुकईयाटांड़ रोड पर है. ऐसे में एक पार्किंग तीन किमी दूर लुकईयाटांड़ के पास बनाई गई है और अधिकतर लोगों की गाड़ियां यहीं रहेंगी. पर वीआईपी के लिए एक किमी दूर पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है. 

    इधर वीआईपी को छोड़कर कोई भी गाड़ी कार्यक्रम स्थल तक नहीं जाएगी. इसके लिए लुकईया टांड़ के पास 300 ई-रिक्शा की व्यवस्था होगी जो कार्यक्रम स्थल पर लोगों को ले जाएगी. श्राद्ध-कर्म के लिए पांच बड़े पंडाल बनाए गए हैं, जिनमें से कम्युनिटी हॉल के पास एक वीआईपी पंडाल बना है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news