लोहरदगा में हत्या से  हड़कंप, पूर्व पंचायत समिति सदस्य को गोलियों से किया छलनी  

    लोहरदगा में हत्या से  हड़कंप, पूर्व पंचायत समिति सदस्य को गोलियों से किया छलनी  

    टीएनपी डेस्क (Tnp desk):- झारखंड में लगातार अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है.  लोहरदगा में पूर्व पंचायत पंचायत समिति सदस्य की अपराधियों ने हत्या कर डाली . बदमाशों ने उनके सीने में ताबातोड़ तीन गोलियां उतार दी . इसके बाद एक गोली सर में मारकर फरार हो गये. पुलिस इस हत्या के बाद अपराधियों की तलाश में जुट गई है. 

    कुजू बाजार के पास वारदात 

    लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के कुडू बाजार बिजली ऑफिस के समीप रविवार की सुबह दो अज्ञात अपराधियों ने कुडू पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य संतोष मांझी उर्फ मंगलू  को गोली मार दी . संतोष पंचायत समिति सदस्य पूनम देवी के पति भी हैं. हत्या के पीछे जो बातें सामने आ रही है कि ,  संतोष मांझी ने चुंगी वसूली को लेकर कुडू बाजार का डाक लिया हुआ है. इसी को लेकर हर दिन की तरह अपने घर से 500 मीटर दूर रांची-लोहरदगा मुख्य पथ में कुडू बिजली ऑफिस गेट के समीप चुंगी वसूली को लेकर बैठे हुए थे. इस दौरान कुडू बाजार के अंदर से दो अपराधी पैदल ही आए और संतोष के सीने में तीन गोली और एक गोली सिर में मार दी.

    हत्या के बाद मची अफरा-तफरी 

    हत्या की इस वारदात के बाद अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने संतोष को कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां पर डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद भी संतोष के परिजन उसे रांची ले जा रहे थे. लेकिन, मांडर में स्थित अस्पताल में भी चिकित्सकों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया. पूर्व पंचायत समिति सदस्य संतोष की हत्या की खबर जैसे ही फैली, कुडू मुख्यालय में कई स्थानों पर सड़क जाम कर  दी  गई . जिसके चलिए सैकड़ों गाड़ियों के पहिए थम गये . 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news