गुमला: मोबाइल दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा ! एक चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पढ़ें पूरा मामला  

    गुमला: मोबाइल दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा ! एक चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पढ़ें पूरा मामला   

    गुमला(GUMLA):गुमला जिला के सदर थाना क्षेत्र में बिगत दिनों एक मोबाइल दुकान से तीस लाख से अधिक की मोबाइल की चोरी की घटना हुई थी, इस मामले में पुलिस ने सफलता हासिल किया है, और घटना में शामिल एक अन्य अपराधी को साहेबगंज से गिरफ्तार किया है.

    आरोपी के पास से मोबाइल के तीन डब्बे और 50 हजार रुपया बरामद 

     जिला के एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि इसके पूर्व भी दो अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज गया गया, वहीं आज जिस अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है, उसके पास से मोबाइल के तीन डब्बे और 50 हजार रुपया नगद बरामद किया गया है.

    एसपी ने बताया कि कुछ अपराधी अभी भी हैं फरार

     वहीं जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि कुछ अपराधी अभी भी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है.आज जिस अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है उसका नाम मों अजहर अली है.

    रिपोर्ट-सुशील कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news