जन्मदिन पर युवक को मिला मौत का तौफा, जानें क्या है 8 दोस्तों पर हत्या के आरोप की गुत्थी

    जन्मदिन पर युवक को मिला मौत का तौफा, जानें क्या है 8 दोस्तों पर हत्या के आरोप की गुत्थी

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR ): शनिवार को जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत बाराबंकी पुल के नीचे एक युवक का शव बरामद किया गया. युवक की पहचान गोलमुरी न्यू केबल टाउन के रहनेवालो 28 साल के शिवा नंदी के रुप में की गई है. जो लाइमलाइट ट्रांसपोर्ट मे काम करता था.

    बाराबंकी पुल के नीचे एक युवक का शव बरामद

    जानकारी के मुताबिक हर दिन की तरह शुक्रवार को भी वो ड्यूटी के लिए घर से निकला था. लेकिन आज 15 जुलाई को उसकी लाश मिली. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी सूचना दी. वहीं शिवा की स्कूटी नदी के पास झाड़ियों से बरामद किया.

    शुक्रवार की शाम से ही था लापता

    वहीं आपको बता दें कि शुक्रवार को शिवा नंदी का जन्मदिन था. शिवानंदी की मां ने बताया कि शिवा का फोन शाम 4 बजे तक चालू था. उसके बाद उसका फोन बंद हो गया. कल शाम 7 बजे शिवा का दोस्त बाबू उसके घर पर केक लेकर आया. और कहा कि शिवा का फोन नहीं लग रहा है. जब शिवा आएगा तो उसको केक दे दीजिएगा.

    परिजनों ने 8 दोस्तों के खिलाफ दर्ज कराया हत्या का आरोप

    वहीं परिवार वालो ने शिव नंदी की हत्या की आशंका जताते हुए उसके 8 दोस्तों पर आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news