रामभक्तों का इंतजार हुआ खत्म! आज अयोध्या में पधारेंगे रामलला, जमशेदपुर में मैथिली समाज की महिलाएं ऐसे करेंगी भगवान का स्वागत  

    रामभक्तों का इंतजार हुआ खत्म! आज अयोध्या में पधारेंगे रामलला, जमशेदपुर में मैथिली समाज की महिलाएं ऐसे करेंगी भगवान का स्वागत   

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):आज 22 जनवरी के दिन अयोध्या में लगभग 500 साल से अधिक समय के बाद अवध में रामलला पधारेंगे. आज उनकी प्राण प्रतिष्ठा होगी. आज का दिन हर सनातनी के लिए अहम दिन है. लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, आज सभी राम भक्तों का इंतजार ख्तम होने जा रहा है, और सभी के सपने पूरे होने जा रहे है.भगवान श्रीराम के अयोध्या में लौटने की खुशी लोगों में देखने को मिल रही है. हर तरफ लोगों में उत्साह और उमंग दिख रहा है. पूरे देख के अलग-अलग हिस्सों में लोग अपने तरीके से अपने आराध्य पुरुषोत्तम श्रीराम के स्वागत में अपनी पलके बिछाये हुए है.वहीं झारखंड के जमशेदपुर में भी आंखों को सूकून देनेवाला नजारा हर तरफ देखने को मिल रहा है.

    मिथिला समाज की महिलाएं माता सीता के लिए वस्त्र, फूल और मिठाइयां लेकर पहुंची

    आपको बताये कि जमशेदपुर के अलग-अलग स्थानों पर अयोध्या श्रीराम मंदिर में भगवान रामलला के प्रतिष्ठा को लेकर कई तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये है. वहीं पूपरी लौहनगरी आज दीवाली मनाने की तैयारी में जुट गई है. वहीं एक नजारा आज सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर स्थित राम मंदिर में देखने को मिला.जहां मिथिला समाज की महिलाएं भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के लिए वस्त्र, फूल और मिठाइयां लेकर पहुंची. इन महिलाओं का कहना है कि माता सीता मिथिला की बेटी है, उके नाते भगवान श्रीराम रिश्ते में मिथिलावासियों के दामाद लगते हैं, ऐसे में जब बेटी के नये घर का गृह प्रवेश होता है, तो उसके मायके से ये सारी चीजें दी जाती है, उसी परंपरा को निभाते हुए आज ये लोग ये चीजें लेकर पहुंची है.

    सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर स्थित राम मंदिर में की जाएगी पूजा अर्चना

    वहीं आज सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर स्थित राम मंदिर में विधिवत तरीके से भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की जाएगी, सभी महिलाएं पूरी तरह से सज-धज कर भगवान श्री राम का स्वागत करेंगी, मैथिली समाज की महिलाएं भगवान के आगमन को लेकर पूरी तरह से तैयारी कर चुकी है. बस अब भगवान श्री राम की आगमन की प्रतीक्षा हैं.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news