लोहनगरी में नहीं थम रहा है चोरों का आतंक, फिर मानगो के इस अपार्टमेंट को चोरों ने बनाया निशाना

    लोहनगरी में नहीं थम रहा है चोरों का आतंक,  फिर मानगो के इस अपार्टमेंट को चोरों ने बनाया निशाना

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR ): मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत आजादनगर शाहिद अपार्टमेंट के दो बंद फ्लैट में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जहां नकद सहित लाखों के जेवरात लेकर चोर रफू चक्कर हो गए हैं, वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.बता दे मानगो थाना क्षेत्र के आजादनगर रोड नंबर 3 स्थित शाहिद अपार्टमेंट में चोरी की बड़ी वारदात हुई है. जानकारी के अनुसार अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 301 और 401 में चोरों ने सोने के गहने और नकद चोरी कर लिया है.

    सिक्योरिटी गार्ड की मौजूदगी में चोरी की घटना को अंजाम

    साथ ही फ्लैट नंबर 402 का ताला भी तोड़ने की कोशिश की गई है. लेकिन वंहा चोर सफल नहीं हो सके .आपको बता दे 301 और 401 नंबर फ्लैट में महिलाएं अकेली रहती हैं और घटना के समय दोनों ही घर से बाहर थी.बड़ी बात यह है कि अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड की मौजूदगी में चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है. जहां फिलहाल मानगो पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़ित महिलाओं का कहना है कि दोनों घर से सोने के जेवरात कीमती मोबाइल एवं नकद गायब है. जहां अलमारी का पूरा सामान घर में बिखरा पड़ा है, फ्लैट ऑनर के द्वारा हजारों रुपए मेंटेनेंस के नाम पर लिए जाता हैं मगर सुरक्षा की दृष्टिकोण से ना तो सीसीटीवी कैमरा है ,और ना ही किसी तरह की सुविधा दी जा रही है.फिलहाल पुलिस पुरे मामले की छानबीन मे जुट गईं

    है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news