पौधे लेकर खुश हुए शिक्षक, कहा- बच्चों की सफलता से अभिभावक के साथ टीचरों का भी बढ़ता है मान 

    पौधे लेकर खुश हुए शिक्षक, कहा- बच्चों की सफलता से अभिभावक के साथ टीचरों का भी बढ़ता है मान 

    धनबाद (DHANBAD): आज शिक्षक दिवस है. शिक्षकों के सम्मान का दिन है. स्कूल समेत दूसरे शिक्षण संस्थानों में अपने-अपने तरह से शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया है.  आज के आयोजन को लेकर बच्चों में उत्सुकता थी. बच्चों का मानना है कि शिक्षक ही है, जो हमें प्रेरित करते हैं, हमें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए उत्साहित करते हैं, किसी भी कठिन समय में मदद करते हैं. आज शिक्षकों को उपहार देने की परंपरा है.  इस परंपरा का निर्वाह करते हुए कई जगहों पर यह देखा गया है कि बच्चे शिक्षक को पौधे भेंट किए हैं.  

    बहुत ही जरुरी है पर्यावरण को सुरक्षित रखना 

    उनका कहना है कि पर्यावरण के प्रति यह हम लोगों का बड़ा संदेश है.  निरोग जीवन के लिए पर्यावरण का सही होना बहुत जरूरी है.  वही,  शिक्षकों का मानना है कि टीचर्स  बच्चों को केवल राह दिखा सकते हैं, चलना तो उन बच्चों को ही होगा.  हम लोगों का प्रयास होता है कि बच्चों को सही जानकारी दे कर सही रास्ता बतायें और इसका परिणाम भी अच्छा होता है.  बच्चे मेरिट लिस्ट में आते हैं तो अभिभावकों के साथ-साथ शिक्षकों को भी उतनी ही खुशी और आनंद मिलता है.

    आज  जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों के विशेष स्कूल में भी सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई  गयी.  सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया.  गुरु ब्रम्हा, गुरु विष्णु,  गुरु देवो महेश्वरः की महिमा को  बच्चो को बतायी गयी. 

    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह के साथ प्रकाश


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news