ऑटो से सड़क पर गिरी महिला और तोड़ दिया दम, जानिए कहां की है घटना

    ऑटो से सड़क पर गिरी महिला और तोड़ दिया दम, जानिए कहां की है घटना

    धनबाद (DHANBAD): झरिया के भागा माइनिंग कॉलेज के समीप सोमवार को उस समय विचित्र स्थिति पैदा हो गई, जब एक ऑटो से गिरकर महिला की मौत हो गई.  महिला के पास से दवा मिली है.  आशंका जताई जा रही है कि दुकान से दवा लेकर वह जा रही थी, इसी क्रम में ऑटो से गिर गई और उसकी मौत हो गई.  इस घटना की सूचना झरिया इलाके में जंगल की आग की तरह फ़ैली. 

    घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई. सूचना पाकर झरिया पुलिस भी पहुंची और महिला के बारे में पता करने की कोशिश कर रही है. जानकारी मिली है कि महिला का नाम रूपा देवी है और वह झरिया के जीतपुर इलाके की रहने वाली थी. ऑटो से अचानक वह कैसे गिरी ,इसको लेकर अभी ठोस ढंग से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

    रिपोर्ट : प्रकाश 



    Related News