जमशेदपुर : दुकान में सो रहा था दुकानदार, लगी भीषण आग, मौत

    जमशेदपुर : दुकान में सो रहा था दुकानदार, लगी भीषण आग, मौत

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर से 60 किलोमीटर दूर चाकुलिया थाना क्षेत्र के जमुना गांव के एक दुकान में बीते रात भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से दुकान में सो रहे दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई.  साथ ही दुकान में रखा सारा समान जलकर खाक हो गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.  

    दुकान में रखा था पेट्रोल और डीजल 

    जानकारी के अनुसार चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी पंचायत के जमुना गांव के निवासी जमुना चौक पर सुशील महतो नामक व्यक्ति भूषिमाल की दुकान चलाता था. दुकान में पैट्रोल-डीजल भी रख कर बेचा करता था. वह रात में दुकान के भीतर सोया था. इस क्रम में बीते रात दुकान के अंदर आग लग गई. जिससे सारा सामान जल कर राख हो गया. ग्रामीणों के अनुसार घटना संदेहास्पद बताया जा रहा है. आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि दुकान में पेट्रोल से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. 

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा,जमशेदपुर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news