GOOD NEWS : भारतीय महिला हॉकी टीम में सिमडेगा के तीन सहित राज्य के चार खिलाड़ी चयनित

    GOOD NEWS : भारतीय महिला हॉकी टीम में सिमडेगा के तीन सहित राज्य के चार खिलाड़ी चयनित

    रांची (RANCHI): हॉकी इंडिया ने बुधवार को स्पेन के वालेंसिया में 11-17 दिसंबर के बीच होने वाले एफआईएच महिला राष्ट्र कप  के लिए 20 सदस्यीय भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा की. इस बीस सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम  में सिमडेगा की तीन सहित झारखंड की चार महिला हॉकी खिलाड़ी  निक्की प्रधान, सलीमा टेटे,संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग चयनित किए गए हैं. इन चार खिलाड़ियों  में करगागुड़ी की ब्यूटी डुंगडुंग पहली बार सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में चुनी गई है. इससे पूर्व वह जूनियर भारतीय टीम की हिस्सा रहते हुए जूनियर वर्ल्ड कप सहित कई प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है और उसके शानदार खेल को देखते हुए उसे सीनियर टीम में जगह दी गई है.

    इन सभी का हुआ चयन 

    इनके अलावा टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम की हिस्सा रही निक्की प्रधान और सलीम टेटे के साथ विगत कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम की फॉरवर्ड संगीता कुमारी भी हैं. निक्की प्रधान जहां खूंटी जिला की रहने वाली हैं वहीं सलीमा टेटे सिमडेगा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत बड़कीछापर की और संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग सिमडेगा जिला के ही केरसई प्रखंड के एक ही गांव करगागुड़ी की रहने वाली हैं. निक्की प्रधान डिफेंडर,सलीमा टेटे मीड फिल्डर तथा सगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग फॉरवर्ड है. भारतीय टीम में एक साथ सिमडेगा के तीन सहित झारखंड के चार-चार खिलाड़ियों के चयन होना झारखंड के लिए गर्व का विषय है. सीनियर भारतीय टीम में भी अब हमारे चार चार खिलाड़ी एक साथ चयनित हो रहे हैं.

    सीनियर भारतीय महिला सिमडेगा के तीन सहित राज्य के चार खिलाड़ियों के चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी,सुनील तिर्की, पैंक्रासियूस टोप्पो,कमलेश मांझी, एलशन किड़ो,सोहन बड़ाइक,वेद प्रकाश,बसंत बा,प्रतिमा बरवा,तारिणी कुमारी,प्रतिमा तिर्की,करिश्मा परवार,बलबीर प्रसाद, फादर पौलुस बागे, टिंटूस बड़ा, अनु राहुल मिंज,बिनोद कुल्लू,विजय तिर्की,सोनू ठाकुर सहित हॉकी सिमडेगा के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news