ठंड में देर से घर आने पर मकान मालिक ने किरायदार को मारी गोली,कहा रात में दरवाजा खोलना है मुश्किल

    ठंड में देर से घर आने पर मकान मालिक ने किरायदार को मारी गोली,कहा रात में दरवाजा खोलना है मुश्किल

    रांची(RANCHI):दिन भर काम करने के बाद जब आप देर स घर लौटे और आपका मकान मालिक दरवाजा खोलने के बजाय आपको गोली मार दे.तो इस मामले को क्या कहेंगे,ठंड बढ़ी हुई है और इसी से तंग आकर मकान मालिक ने किरायदार को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि हर दिन किरायदार देरी से घर आता था. इससे मालिक नाराज़ रहता था. रविवार की रात्रि भी ऐसे ही देर से घर लौटा लेकिन देरी से लौटने के कारण  मालिक और किरायदार में विवाद बढ़ गया. दोनों के बीच नोकझोंक हुई,फिर लाइसेंसी पिस्टल निकाल कर मालिक ने उसे गोली मार दी.

    किरायदार बबलू मालिक राजेश तिवारी के घर पर रहता था. वह रविवार को जैसी ही घर पहुंचा मालिक फिर से उसे खरी खोटी सुनाने लगे. मकान मालिक का साफ कहना था कि ठंड बढ़ी हुई है इतना रात में दरवाजा खोलना सम्भव नहीं है. इसपर बबलू ने मालिक से कहा कि वह गेट नहीं खोल सकते तो एक चाभी उसे दे दे. यह बात उन्हें नागवार गुजरी बस पिस्टल निकाला और गोली चला दी. युवक के पैर में गोली लगी है. घटना की सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर घयाल युवक को अस्पताल पहुंचाया. वहीं गोली मारने वाले राकेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. जिस  हथियार से गोली चलाया गया था उसे भी जब्त किया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news