जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर शहर में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला, जहां देर रात मानगो के डिमना चौक के पास दुकान में आग लग गई. ये आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते इस आग ने तीन से चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. आग की चपेट इतनी भयानक थी कि झोपड़ी नुमा दुकान पल भर में जल कर राख हो गई. आग लगने की सूचना मिलते ही देर रात दुकानदार घटनास्थल पहुंचे, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. सूचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी और सभी दुकानें सटी हुई थी जिसकी वजह से चार दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

