बिहार विधानसभा का घेराव करने के लिए सैकड़ों की संख्या में जुटे राज्य के शिक्षक, समान वेतन और राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग


पटना(PATNA): बिहार में आज से आक्रोशित शिक्षक अपनी मांगों को लेकर बिहार विधानसभा के धेराव करने वाले हैं. सभी शिक्षक इस वक्त गर्दनीबाग में एक जुट हो रहे हैं . जिसके बाद सभी वहां से बिहार विधानसभा का घेराव करने के लिए निकलेंगे. बता दें कि गर्दनीबाग में सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों की भीड़ जुटी हुई है.
अपनी मांगों को लेकर आज और कल शिक्षक विधानसभा का करेंगे घेराव
शिक्षकों का कहना है कि शिक्षकों को बिहार के मुख्यमंत्री औऱ उपमुख्यमंत्री द्वारा दिए गए वादों को पूरा करना चाहिए. लंबे समय से अपनी समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण आक्रोशित शिक्षक टीईटी, एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजत शिक्षक संघ गोपगुट के बैनर तले 15 औऱ 16 मार्च को राज्य के सभी शिक्षक बिहार विधानसभा का घेराव करेंगे. संघ द्वारा बिहार सरकार से मांग किया है कि सेवा शर्त के नाम पर खिचड़ी पकाना विभाग बंद कर दें और पहले की भांति शिक्षकों को तय समय पर सेवा शर्त प्रदान करे, समान वेतन और राज्यकर्मी का दर्जा घोषित करें. इसके साथ ही संघ ने बताया की इंडोक्स 3 की बाध्यता को समाप्त कर सभी नव प्रशिक्षित शिक्षकों को विरमन तिथि से ग्रेड पे का लाभ दें. तथा सभी नियोजित शिक्षकों के स्थानांतरण की व्यवस्था करें.
विधानसभा का घेराव काफी महत्वपूर्ण
शिक्षकों ने बताया की आज का दिन विधानसभा घेराव के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज बिहार के सभी नेता और मंत्री विधानसभा में मौजूद रहेंगे. जिसके कारण उनके सामने हम अपनी मांगों को आसानी से रख सकते हैं.
4+