कचड़ा ट्रीटमेंट प्लांट का विरोध फिर तेज, ग्रामीणों ने कहा किसी कीमत पर नहीं लगने देगें कचड़ा प्लांट

    कचड़ा ट्रीटमेंट प्लांट का विरोध फिर तेज, ग्रामीणों ने कहा किसी कीमत पर नहीं लगने देगें कचड़ा प्लांट

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के पोटका प्रखंड के खैरबनी में लगने वाले कचड़ा ट्रीटमेंट प्लांट का विरोध एक बार फिर शुरू हो गया है. इस बार ग्रामीणों के साथ उपायुक्त विजय जाधव की बैठक होने वाली थी. लेकिन किसी वजह से वो नहीं पहुंच सकीं. जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा और भी बढ़ गया. और ग्रामीणों ने एक सभा का आयोजन कर कचड़ा ट्रीटमेंट प्लांट का जोरदार विरोध किया गया.

    कचड़ा ट्रीटमेंट प्लांट का विरोध तेज

    इससे पहले भी ग्रामीणों ने कई बार कचड़ा ट्रीटमेंट प्लांट का विरोध किया है. आपको बता दें कि जुगसलाई नगर परिषद, जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी, मानगो नगर निगम, आदित्यपुर नगर निगम का कचड़ा के लिए खैरबनी में जिला प्रशासन की ओर से भूमि चिन्हित किया गया था.  लेकिन शुरू से ही आस-पास के ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं.

    ग्रामीणों ने कहा किसी किमत पर नहीं लगने देगें कचड़ा प्लांट

    ग्रामीणों का कहना है कि पूरे शहर का कचड़ा उनके ग्रामीण क्षेत्र में जाएगा, तो वहां भी गंदगी फैलेगी और बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा. पिछले सप्ताह ही ग्रामीणों ने डीसी कार्यालय का घेराव कर धरना दिया था.  जिसके बाद डीसी ने ग्रामीणों को बैठककर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था.

    रिपोर्ट- रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news