देवघर(DEOGHAR): विश्व प्रसिद्ध पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग की बात ही कुछ और है.मनोकामना लिंग के नाम से विख्यात पवित्र ज्योर्तिलिंग को रावणेश्वर बैद्यनाथ के नाम से जाना जाता है.यहां की गईं याचना अवश्य पूरी जोती है.तभी तो सालों भर यहाँ देश विदेश के श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ रहता है.
विदेशी श्रद्धालुओं की बात करें तो पिछले 25 फरवरी के बाद मंदिर के दान पात्र में नेपाली रुपिया 851,अमेरिकन डॉलर 21, ब्रिटिश पेन्स 50, मलेशियाई सेन 50, यूरो सेण्ड 20 के अलावा 11लाख 41 हज़ार 833 भारतीय मुद्रा श्रद्धालुओं द्वारा दान स्वरूप दानपात्र में दिए गए है.
देवघर उपायुक्त सह मंदिर प्रशासक मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया. गिनती के पश्चात दानपात्र से ये देशी विदेशी मुद्रा प्राप्त हुई है.इसके अलावा 600 ग्राम चांदी और सोना 11 ग्राम दान स्वरूप मंदिर को प्राप्त हुआ.
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा
Thenewspost - Jharkhand
4+


