पेय जल संकट के निदान के लिए विधायक ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, संकट से निजात दिलाने का किया आग्रह

    पेय जल संकट के निदान के लिए विधायक ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, संकट से निजात दिलाने का किया आग्रह

    पलामू(PALAMU):हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट का निदान करने का आग्रह किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र में लिखा है कि झारखण्ड प्रदेश के हुसैनाबाद - हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र में पेयजल का घोर संकट उत्पन्न हो गया है. उन्होंने कहा है कि विगत वर्ष बरसात में औसत से भी काफी कम बारिश होने के कारण भूगर्भिय जल का स्तर पहले की तुलना में 70 से 80 फिट निचे चला गया है.  

    फलस्वरूप सरकारी, निजी नलकूप और पेयजल कूप सूख गए हैं.आमजनों के बीच पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है. विधानसभा क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा संचालित हर घर जल-नल की महत्वकांक्षी योजना प्रारंभ नहीं हो सका है.  पलामू जिला भारत सरकार के आकांक्षी जिलों की सूची में सम्मिलित है. उन्होंने लिखा है की पालतू जानवर के साथ साथ जंगली जानवरों के बीच भी पेयजल का घोर संकट उत्पन्न हो गया है.

    यही कारण है कि जंगली जानवर पेयजल के खोज में जंगलों से बाहर गाँवों में आ जाते हैं. जिससे जान माल का नुकसान हो रहा है.उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि झारखंड प्रदेश के हुसैनाबाद - हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की सुगम उपलब्धता के लिए यथा शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था कराने की कारवाई करें. ताकि आने वाले भयंकर त्रासदी से बचा जा सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news