नाले की जमीन भी नहीं छोड़ रहे भू माफिया, जानें कैसे चढ़ा लोगों का पारा तो हरकत में आई वर्दी

    नाले की जमीन भी नहीं छोड़ रहे भू माफिया, जानें कैसे चढ़ा लोगों का पारा तो हरकत में आई वर्दी

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):लौहनगरी में लगातार अपराधियों के ताडंव के साथ शहर में भू माफियाओं का दबदबा देखने को मिल रहा है. जहां मानगों नगर निगम शहरी क्षेत्र के बीचो बीच सरकारी बने लगभग 2 करोड़ों से अधिक लागत के नाले को तोड़कर जमीन को बेचने का प्रयास किया जा रहा था. लेकिन मानगों नगर निगम सीईओ मूकदर्शक बने हुए थे. 

    नाले की जमीन हथियाने के विरोध में उग्र हुए लोग

    बता दें कि मानगो के होल्डी बस्ती में बाढ़ के पानी को रोकने के लिए करोड़ों की लागत से नाला का निर्माण किया गया था. जिससे बाढ़ का पानी क्षेत्र में प्रवेश नहीं करता था. लेकिन इस नाले की जमीन पर भी कब्जा करने के लिए इसको तोड़ा जा रहा था. इसके विरोध में अधिकारी कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहे थे. जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया तब ये मामला उजागर हुआ. और स्थानीय थाने ने काम को रुकवा दिया है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news