मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की यात्रा  20 मार्च से शुरू होकर 27 को रांची में होगी खत्म ,जानिए क्या है इसकी पात्रता 

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की यात्रा  20 मार्च से शुरू होकर 27 को रांची में  होगी खत्म ,जानिए क्या है इसकी पात्रता 

    धनबाद(DHANBAD): मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के दूसरे चरण में 20 मार्च  को धनबाद के 60 वर्ष से अधिक आयु के बीपीएल श्रेणी के 81 वरिष्ठ हिन्दू धर्मावलम्बियों को द्वारका एवं सोमनाथ दर्शन के लिए ट्रेन रवाना होगी. तीर्थ दर्शन आईआरसीटीसी के माध्यम से कराया जायेगा. यह विशेष ट्रेन हटिया स्टेशन से रवाना होगी. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा 20 मार्च को शुरू होगी और 27 मार्च को वापस हटिया स्टेशन पर समाप्त होगी. राज्य सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत तीर्थ स्थलों का दर्शन करा रही है. इस योजना के तहत तीर्थ यात्रा में सभी तीर्थ यात्रियों को निःशुल्क ट्रेन यात्रा,  नाश्ता,  भोजन एवं होटल में ठहराना तथा बस के माध्यम से स्थानीय धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाता है.   

    15 फरवरी से 21 फरवरी तक कराया गया तीर्थ दर्शन

    पिछले  माह झारखण्ड पर्यटन विकास निगम ने  वर्ष 2023 के प्रथम चरण में धनबाद के 60 वर्ष से अधिक आयु के बीपीएल श्रेणी के कुल 94 वरिष्ठ इस्लाम धर्मावलम्बियों का चयन किया  था. जिनको 15 फरवरी से 21 फरवरी तक अजमेर शरीफ, आगरा एवं फतेहपुर सीकरी के तीर्थ स्थलों का दर्शन आईआरसीटीसी के माध्यम से विशेष ट्रेन द्वारा कराया गया था.  इस तीर्थ यात्रा में सभी तीर्थ यात्रियों को निःशुल्क ट्रेन यात्रा, नाश्ता, भोजन एवं होटल में ठहराना तथा बस के माध्यम से स्थानीय धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया गया.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण  सिंह 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news