सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में कोर्ट ने विधायक प्रदीप यादव को किया बरी

    सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में कोर्ट ने विधायक प्रदीप यादव को किया बरी

    दुमका(Dumka): दुमका के एसडीजेएम जे राम की अदालत ने गोड्डा के पोड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को बरी कर दिया. गोड्डा में अदानी पावर प्लांट का विरोध करने के दौरान प्रदर्शन करने के मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव के ऊपर मामला दर्ज किया गया था. उनके खिलाफ पोड़ैयाहाट थाना में 17 अप्रैल 2017 को तत्कालीन डीडीसी मुकुंद दास ने मामला दर्ज कराया था.

    सत्य की होती है जीत: प्रदीप यादव  

    विधायक प्रदीप यादव के अधिवक्ता पारस सिन्हा ने बताया कि प्रदीप यादव प्लांट का विरोध कर रहे थे. अप्रैल 2017 में उन्होंने गायघाट में प्रदर्शन किया. उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया. अदालत ने साक्ष्य के अभाव में आज उन्हें बरी कर दिया है. बताया जा रहा है कि अभी भी विधायक पर चार मामले चल रहे हैं. तीन एमपीएमएल की विशेष और एक तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में विचाराधीन है. रिहा होने के बाद विधायक ने न्यायपालिका पर भरोशा जताते हुए कहा कि हमेशा सत्य की जीत होती है. कांग्रेस के दुमका जिलाध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी ने कहा कि झूठे केस का यही हश्र होता है.

    रिपोर्ट: पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news