जमशेदपुर के बिस्टुपुर में दिखा रफ़्तार का कहर, हादसे में एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

    जमशेदपुर के बिस्टुपुर में दिखा रफ़्तार का कहर, हादसे में एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर  के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र मे रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां बिस्टुपुर के सर्किट हॉउस के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गई. जिसमें बाइक सवार तीन युवको में से एक की मौके पर मौत हो गई. वहीं दो युवक गंभीर रुप सर घायल हो गए.

    घायलो का टीएमएच में चल रहा है इलाज

    घायलो को गंभीर अवस्था में टीएमएच में भर्ती करवाया गया है,जहां एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि तीन युवक एक ही बाइक पर सोनारी से साकची की ओर जा रहे थे, बाइक काफी स्पीड में थी. जिसकी वजह से अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. वहीं शव को पुलिस ने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news