रात के अंधेरे में चल रहा था गौ तस्करी का खेल, गौ रक्षकों ने तस्कर को दबोचा

    रात के अंधेरे में चल रहा था गौ तस्करी का खेल,  गौ रक्षकों ने तस्कर को दबोचा

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):कदमा थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव स्थित गैस गोदाम के समीप रात लगभग 3:00 बजे एक महिंद्रा बोलेरो वाहन में 10 गायों की तस्करी का प्रयास किया गया. जहां नई गौ रक्षक समिति के गौ रक्षकों ने गौ तस्कर को धर दबोचा लिया. बता दें गौ तस्करों के धर पकड़ के क्रम में चार पहिया वाहन पलट गई और सभी गाय गंभीर रूप से घायल हो गई.

    रात में भी बड़े वाहनों की चेकिंग की जानी चाहिए

    जानकारी के अनुसार नई गौ रक्षक समिति के सभी जागरूक सदस्यों ने गौ तस्कर, चार पहिया वाहन और सभी गायों को कदमा थाना को सौंप दिया गया. वहीं गौ रक्षा समिति के सदस्यों का कहना है कि जिस तरीके से रोड पर हेलमेट की चेकिंग की जाती है, इसी तरह रात में भी बड़े वाहनों की चेकिंग की जानी चाहिए. ताकि जिस तरीके से गौ तस्कर महंगी महंगी गाड़ियों में चोरी कर विभिन्न राज्यों में ले जाते है, इस पर तो रोक लगनी चाहिए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news