20 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, वैशाख अमवस्या रहने की वजह से काफी महत्वपूर्ण, जानें क्या होगा आपके जीवन पर असर

    20 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, वैशाख अमवस्या रहने की वजह से काफी महत्वपूर्ण, जानें क्या होगा आपके जीवन पर असर

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारत में 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा. इस दिन वैशाख अमवस्या भी है. जिसकी वजह से ये ग्रहण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हालांकि इस सूर्य ग्रहण का असर भारत में नहीं दिखेगा. इसका असर विदेशों में देखने को मिलेगा. 

    2023 में लगेंगे कुल चार ग्रहण

    आपको बता दें कि साल 2023 में कुल चार ग्रहण लगेंगे. जिसमें दो सूर्य ग्रहण और बाकी चंद्र ग्रहण लगेंगे. पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को तो वहीं साल का दूसरा 14 अक्टूबर को लगेगा. इसके साथ ही पहला चंद्र ग्रहण 5 मई ,तो दूसरा 28 अक्टूबर को दिखाई देगा.

    7 बजकर 04 मिनट पर लगेगा ग्रहण

    भारतीय पञ्चांग के अनुसार 20 अप्रैल को लगनेवाला पहला सूर्य ग्रहण सुबह के 7 बजकर 04 मिनट पर लगेगा. तो वहीं दिन के 12 बजकर 29 मिनट पर खत्म होगा. भले ही पहला सूर्य ग्रहण का असर भारत में नहीं दिखेगा, लेकिन इसका सूतक भारत में भी लागू रहेगा.

    रिपोर्ट: प्रियंका कुमारी 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news