साहिबगंज (SAHIBGANJ): साहिबगंज के प्रखंड अंतर्गत एसएसडी हाईस्कूल मैदान में झामुमो प्रखंड समिति की बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव मुजिबुर रहमान ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए बर्नार्ड मरांडी ने बताया कि आगामी 11 अप्रैल को अमर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी.इस कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा मुख्य रूप से शामिल होंगे.
तैयारियों में जुटे JMM कार्यकर्ता
इसके आलावे झामुमों के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो.नजरूल इस्लाम ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि सिदो-कान्हू जयंती वर्ष 1985 से मनाई जा रही है और इस वर्ष भी इसे भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से तैयारी में जुटने का आह्वान किया.
निकाली जाएगी मोटरसाइकिल रैली
जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी ने बताया कि जयंती के अवसर पर हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी के साथ मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी, जो भोगनाडीह पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेगी. बैठक में जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम,मोहम्मद अली अंसारी,पुसा टुडू, लुखिराम हेंब्रम,सुनिराम हांसदा,शमीम अंसारी, गुंजन सिंघानिया,अब्दुल मजीद,समदा सोरेन, सुनील सोरेन,बेला किस्कू,सुनीता टुडू समेत विभिन्न पंचायतों के अध्यक्ष,सचिव और कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
रिपोर्ट-साहिबगंज ब्यूरो
Thenewspost - Jharkhand
4+


