लौहनगरी में चोर लुटेरों का बढ़ा आतंक! सोनारी में दिनदड़ाड़े लूटे 3 लाख के गहने  

    लौहनगरी में चोर लुटेरों का बढ़ा आतंक! सोनारी में दिनदड़ाड़े लूटे 3 लाख के गहने  

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):लौहनगरी में इन दिनों चोरों और लूटेरों का आतंक बढ़ गया है, जिसकी वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. ताजा मामला जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र का है. जहां दिनदहाड़े  बीजेपी नेता के घर में आभूषण साफ करने के नाम पर लाखों रुपए के गहने की ठगी हो गई है. जहां दो व्यक्ति घर में आए और महिला से आभूषण साफ करने के बहाने सोने के जेवरात लेकर रफू चक्कर हो गए. 

    घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद

    यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसमें देखा गया कि दो व्यक्ति आए और महिलाओं को पहले पीतल का बर्तन साफ करवाने को कहा. इसके बाद धीरे-धीरे उनके गहने को भी साफ करवाने के लिए मांगा गया, जैसे ही घर के लोग सोने के जेवरात उनको हाथों में दिया, तब एक व्यक्ति धीरे से वहां से बाहर चला गया, दूसरा व्यक्ति उसे बाहर से बुलाने के लिए बाहर गया और दोनों सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए. 

    पुलिस कर रही है मामले की जांच

    वहीं इस घटना के बाद परिवार के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. पीड़ित परिजनों ने कहा कि 2 से 3 लाख के गहने  की ठगी हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार दोनों व्यक्तियों की पहचान कर रही है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news