साहिबगंज में स्विफ्ट कार पलटी, बाल- बाल बचा चालक, बड़ा हादसा टला

    साहिबगंज (SAHIBGUNG) : जिले में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया.जब उपायुक्त कार्यालय मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. प्राप्त जानकारी के अनुसारस्विफ्ट कार (वाहन संख्या BR 01 EL 7702) का चालक अचानक नियंत्रण खो बैठाजिसके बाद कार पलटी मारते हुए सड़क किनारे जा गिरी.

    साहिबगंज में स्विफ्ट कार पलटी, बाल- बाल बचा चालक, बड़ा हादसा टला

    साहिबगंज (SAHIBGANG) : जिले में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया.जब उपायुक्त कार्यालय मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. प्राप्त जानकारी के अनुसारस्विफ्ट कार (वाहन संख्या BR 01 EL 7702) का चालक अचानक नियंत्रण खो बैठाजिसके बाद कार पलटी मारते हुए सड़क किनारे जा गिरी.

    वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा चालक

    दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि वाहन का आगे और पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने क्षति ग्रस्त वाहन को जब्त कर थाना ले गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं चालक पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है जो इस हादसे में बाल-बाल बच गया.

    रिपोर्ट - गोविंद ठाकुर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news