पाकुड़ के समाजसेवी लुत्फल हक को राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिला अवार्ड

    पाकुड़ (PAKUR) : जिले के जाने-माने समाजसेवी लुत्फल हक को एक बार फिर बड़ा सम्मान मिला है. दिल्ली में आयोजित विकसित भारत लीडरशिप समिट 2026 में उन्हें सामाजिक कल्याण और विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मौजूद थे. दोनों मंत्रियों ने लुत्फल हक के कार्यों की जमकर सराहना की और उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

    जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं लुत्फल हक

    मंत्रियों ने कहा कि लुत्फल हक जाति-धर्म से ऊपर उठकर समाज की सेवा कर रहे हैं. खासकर पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर गरीबों को रोजाना मुफ्त भोजन कराना उनके सबसे सराहनीय कार्यों में शामिल है. लुत्फल हक लंबे समय से जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं.

    लुत्फल हक आज पाकुड़ के लिए गर्व का नाम

    हर दिन सैकड़ों गरीबों को मुफ्त भोजन, गरीब बेटियों की शादी में मदद, कपड़े बांटना, हेलमेट वितरण और कोरोना काल में ऑक्सीजन व मास्क उपलब्ध कराना जैसे कई सामाजिक कार्य उन्होंने किए हैं. शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान खास है. वे गरीब छात्रों को मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा देते हैं और स्कूल-कॉलेजों को आर्थिक मदद भी करते हैं. बता दें कि लुत्फल हक को देश ही नहीं विदेशों में भी कई बार सम्मान मिल चुका है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के साथ-साथ लंदन, दुबई, सिंगापुर और मलेशिया जैसे शहरों में भी उनके कार्यों को सराहा गया है. कुल मिलाकर, लुत्फल हक आज पाकुड़ के लिए गर्व का नाम बन चुके हैं.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news