जमशेदपुर पुलिस को सफलता, 24 घंटे के अंदर गोलीकांड का किया खुलासा

    जमशेदपुर पुलिस को सफलता, 24 घंटे के अंदर गोलीकांड का किया खुलासा

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई अमनदीप सिंह पर गोलीकांड मामले का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर दिया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी अब्दुला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार अब्दुला के पास से एक पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है.

    क्या था मामला

    मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि आपसी रंजिश और दोनों ओर से वर्चस्व को लेकर अब्दुला और अमनदीप के बीच शनिवार की रात आपस में टक्कर हो गई थी. इसी बीच दोनों के साथ चार-चार अन्य लोग भी थे. जहां मारपीट में विवाद बढ़ जाने के कारण अब्दुला ने पिस्टल निकालकर अमन पर गोली चला दी. जिसकी जांच पड़ताल के क्रम में अब्दुला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में बाकी अन्य की तलाश पुलिस कर रही है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news