पाकुड़ में निजी स्कूलों में फीस को लेकर सख्ती, डीसी मनीष कुमार ने जारी किया निर्देश

    Pakur news:पाकुड़ जिले के निजी स्कूलों में फीस को लेकर अब सख्ती बढ़ा दी गई है. डीसी मनीष कुमार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और निजी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर फीस और अन्य शुल्कों की समीक्षा की

    पाकुड़ में निजी स्कूलों में फीस को लेकर सख्ती, डीसी मनीष कुमार ने जारी किया निर्देश

    पाकुड़(PAKUR):पाकुड़ जिले के निजी स्कूलों में फीस को लेकर अब सख्ती बढ़ा दी गई है. डीसी मनीष कुमार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और निजी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर फीस और अन्य शुल्कों की समीक्षा की. बैठक में स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी भी अभिभावक पर एनुअल चार्ज, एरियर या एडमिशन फीस के नाम पर दबाव नहीं डाला जाएगा.

     डीसी मनीष कुमार ने जारी किया निर्देश

     डीसी ने साफ कहा कि फीस के नाम पर किसी भी तरह की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. नए नामांकन के दौरान अवैध या अनुचित शुल्क वृद्धि पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी स्कूल के खिलाफ शिकायत मिलती है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    फीस जिला स्तर की शुल्क समिति की बैठक में ही निर्धारित की जाएगी

     इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि अब जिले में स्कूलों की फीस जिला स्तर की शुल्क समिति की बैठक में ही निर्धारित की जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। जिला प्रशासन के इस फैसले से अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगेगी.

    रिपोर्ट: विकास कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news