STEEL CITY: ऐसा शहर जहां मेयर, डिप्टी मेयर नहीं बल्की Tata कंपनी उठाती है बिजली पानी और साफ सफाई की पूरी ज़िम्मेदारी 

    STEEL CITY: ऐसा शहर जहां मेयर, डिप्टी मेयर नहीं बल्की Tata कंपनी उठाती है बिजली पानी और साफ सफाई की पूरी ज़िम्मेदारी 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):टाटा स्टील देश ही नहीं बल्की विश्व की ऐसी स्टील कंपनी है जिसका इतिहास 158 साल पुराना है. साल दर साल टाटा स्टील अपनी उन्नति की ओर बढ़ रही है आपको बता दें कि टाटा स्टील को साल 1868 में शुरू किया गया था. जिसके संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा ने इसकी नीव रखी थी. महज 21000 रुपये से शुरू होने वाली टाटा कंपनी आज हजारों करोड़ का मुनाफ़ा कमा कर रही है. टाटा स्टील के संस्थापक नसरवानजी टाटा ने अपनी कंपनी शुरू करने के लिए एक ऐसे जगह को चुना जहां से नदी नजदीक हो जहां से उत्पादन आसानी से किया जा सके, ऐसे में उन्हें पूर्वी सिंहभूम को चुना और यहां एक शहर ही बसा डाला.

    टाटा स्टील के नाम पर ही बसा दिया पूरा शहर

    टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा ने भी नहीं सोचा होगा कि उनकी कंपनी इतनी ज्यादा तरक्की करेगी और उन्नति करेगी कि उनकी कंपनी के नाम से प्योर देश को पहचान मिलेगी तो वही उनके नाम से इतना बड़ा शहर बस जाएगा.आज लौहनगरी जमशेदपुर की पहचान टाटा स्टील से होती है.टाटा स्टील एक ऐसी कंपनी है जिसने न केवल मुनाफ़ा देखा बल्कि अपने सामाजिक दायित्वों को भी बखुबी निभाया है.आज टाटा स्टील अपने 158 साल की यात्रा को पूरा कर रहा है, लेकिन अपने साथ-साथ उसने शहर के तरक्की को भी समान रूप से देखा और उसे भी आगे बढ़ाया है. आज जमशेदपुर को लोग मिनी मुंबई के नाम से जानते है तो इसके पीछे टाटा स्टील का बहुत बड़ा योगदान है.

    शहर के कोने-कोने तक चमकती है सड़क

    टाटा स्टील ने शहर के कोने-कोने को चमकाया है जहां सड़क, बिजली, पानी सभी टाटा स्टील की ओर से उपलब्ध कराया जाता है.आपको बता दें कि स्टील सिटी जमशेदपुर में कोई भी मेयर, डिप्टी मेयर, वार्ड पार्षद का चुनाव नहीं किया जाता है, बल्की इस शहर की बगडोर पूरी तरह से टाटा स्टील के हाथों में है.जमशेदपुर शहर की उन्नति टाटा स्टील की जिम्मेदारी है, जिसको कंपनी पूरी तरह से निभाती है.जमशेदपुर यानी स्टील सिटी में किसी भी परिवार को समय पर पानी बिजली की सुविधा कंपनी की ओर से दी जाती है,जहां आपको 24 घंटे बिजली और पानी की सुविधा मिलती रहती है तो इसके पीछे टाटा स्टील का ही योगदान है. स्टील सिटी में रहने वाले लोग टाटा कंपनी से कभी भी कोई शिकायत नहीं करते है क्योंकि कंपनी इसका मौका ही नहीं देती है.

    केवल मुनाफ़ा नहीं समाज का हित भी देखती है टाटा स्टील

    टाटा स्टील केवल स्टील बनाने की फैक्ट्री या कंपनी नहीं है बल्की ये अपने मुनाफ़े के कुछ हिस्सा को सामाजिक कार्यों में लगाती है जिसमे सबसे पहले नंबर पर खेल और खिलाड़ियों को प्रथमिकता दी जाती है. जिन लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती है या सरकार उनकी मदद नहीं करती है वैसे लोगों की मदद के लिए सबसे पहले टाटा स्टील आगे आता है.दूसरे शब्दों में आप यह भी कह सकते हैं कि टाटा स्टील देश के खेल में रीढ़ की हड्डी है जो कभी भी खेल और खिलाड़ियों को झुकने नहीं देती है और इस वजह से कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो जो अपनी मेहनत और टाटा स्टील की मदद से विश्व पटल पर चमक रहे है.

    आज 100 से अधिक देश में व्यापार कर रही है टाटा कंपनी

    टाटा स्टील विश्व के लगभाग 100 से अधिक देशों में व्यापार कर रही है.आज टाटा स्टील विश्व के ऐसे बड़ी कंपनी में सुमार है जिसकी बराबरी करना किसी के लिए भी आसान नहीं है.स्टील सिटी में आपको एक से एक पार्क देखने को मिल जाएगा, जहां लोग जाकर व्यायाम कर सकते है, घूम सकते है, पिकनिक मना सकते है.आपको जमशेदपुर में जितने भी टाटा स्टील के अधीन क्षेत्र है. वहां कोई भी असुविधा देखने को नहीं मिलेगी.

    शहर के प्रतिभाशाली बच्चों को खेल में आगे बढ़ाती है कंपनी

    केवल साफ सफाई, बिजली, पानी ही नहीं बल्कि टाटा स्टील शहर के ऐसे प्रतिभाशाली बच्चे जिनका खेल में काफी ज्यादा रुचि है उनको भी आगे बढ़ाने का काम करता है.जब भी देश में खेल और खिलाड़ियों की बात होती है तो सरकार की योजनाओं के साथ-साथ एक ऐसा नाम सबसे पहले नंबर पर आता है जो उद्योग के क्षेत्र में टॉप पर है ये कोई और नहीं बल्कि टाटा स्टील है. टाटा स्टील ने न केवल अपने उद्योग को पूरे विश्व भर में आगे बढ़ाया है बल्कि भारत में खेल और खिलाड़ियों को लेकर भी बड़े कदम उठाए है जो आज परिणाम के तौर पर हमें देखने को मिलते है. कई ऐसे खिलाड़ी है जिन्हें सरकार से जब कोई मदद या सहारा नहीं मिला तो टाटा स्टील ने उनकी मदद की और आर्थिक समर्थन देने के लिए नौकरीयां भी दी, इसके साथ, उनकी खेल की तैयारी को लेकर भी कई मदद की.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news