तेज रफ्तार बाइक राइडरों पर लगेगी लगाम, सरायकेला में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक

    तेज रफ्तार बाइक राइडरों पर लगेगी लगाम, सरायकेला में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक
    सरायकेला (SARAIKELA) : जिले मे आगामी 27 एवं 28 मार्च को होने वाले रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर राजनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने की. इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न बजरंगबली पूजा कमेटियों के सदस्यों के साथ त्योहार की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई.

    सरायकेला (SARAIKELA):जिले मे आगामी 27 एवं 28 मार्च को होने वाले रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर राजनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने की. इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न बजरंगबली पूजा कमेटियों के सदस्यों के साथ त्योहार की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई.

    बाइक राइडरों को नियंत्रित करने की मांग

    बैठक में हेंसल, एदल व मुरुमडीह के पूजा कमेटी के सदस्य शामिल हुए जबकि कुजू से कोई सदस्य उपस्थित नहीं था. कमेटी सदस्यों ने बताया कि 28 मार्च को रामनवमी के अवसर पर झंडा जुलूस निकाला जाएगा. इस दौरान उन्होंने प्रशासन से जुलूस के समय बाइक राइडरों को नियंत्रित करने की मांग की. सदस्यों ने कहा कि कई युवक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तेज एवं टेढ़े-मेढ़े तरीके से बाइक चलाते हैं और स्टंट करते हैं जिससे राहगीरों के लिए खतरा बना रहता है.

    जुलूस के दौरान वोलेंटियर तैनात रखें  

    इस पर थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन ऐसे बाइक राइडरों पर सख्ती से कार्रवाई करेगा और आवश्यकता पड़ने पर उनकी बाइक जब्त की जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी पूजा कमेटियां जुलूस के दौरान अपने-अपने वॉलेंटियर तैनात रखें ताकि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके. थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में पीएस सदस्य लक्ष्मी कहार, उज्ज्वल मोदक, विभीषण नायक, अजय नायक, अजित राउत, चंदन राउत समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

    रिपोर्ट - विरेन्द्र मंडल 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news