राजकीय श्रावणी मेला: SP और SDO ने की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक, दूसरे राज्य से भी आएंगे जवान

    राजकीय श्रावणी मेला: SP और SDO ने की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक, दूसरे राज्य से भी आएंगे जवान

    दुमका(DUMKA): विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला की शुरुआत 14 जुलाई से होने जा रही है. जिसको लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है. इसके मद्देनजर दुमका एसपी अंबर लकड़ा और एसडीओ महेश्वर महतो ने बासुकीनाथ धाम स्थित मंदिर सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की.

    ये भी देखें:

    BIG BREAKING: मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की पुत्री का निधन, शोक में डूबा परिवार

    SP ने पुलिस से की सुरक्षा

    एसपी अंबर लकड़ा ने बताया कि 2 वर्षों के बाद श्रावणी मेला लगने जा रहा है. इस साल काफी संख्या में भक्तों के आने की संभावना है. उन्होंने ये भी कहा कि भीड़ के कारण भक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे. आगे उन्होंने जानकारी दिया कि मेले में 12 ओपी बनाए है, जहां झारखंड के अलावा दूसरे राज्य से भी पुलिस आने वाले है.

    रिपोर्ट: सुतिब्रो गोस्वमी, दुमका

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news