राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बेटी के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख 

    राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बेटी के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख 

    रांची (RANCHI): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बिटिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा राज्य सुखदेव सिंह एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है.

    देर रात हुआ निधन 

    राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की 18 वर्षीय पुत्री का कल देर रात दिल्ली में असामयिक निधन हो गया. वे दिल्ली में एमिटी यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रही थीं. सिर दर्द की शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सा के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. सुखदेव सिंह की बेटी के निधन से उनके रिश्तेदार, शुभचिंतक और जानने वाले स्तब्ध है और उनमें शोक की लहर है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news