रांची में धू-धू कर जल गई 6 बसें, एक घंटे बाद पहुंची अग्निशामक वाहन,एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी, देखिए वीडियो

    रांची में धू-धू कर जल गई 6 बसें, एक घंटे बाद पहुंची अग्निशामक वाहन,एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी, देखिए वीडियो

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची के सबसे व्यस्त बस स्टैन्ड बिरसा मुंडा में रविवार को अचानक एक एक कर 6 बस जल कर राख हो गई. आग लगते ही बस स्टैन्ड में अफरा तफरी का माहौल बन गया. लोग इधर उधर भागने लगे. साथ ही वहां मौजूद लोगों ने अग्निशामक को सूचना दी. लेकिन आग लगने के बाद बस जलती चली गई. जब 6 बस पूरी तरह से जल गई तब अग्निशामक वाहन पहुंची. जिसपर बस ओनर्स एसोसिएशन  ने नाराजगी जताई है.

    इस पूरे मामले में बस ओनर्स एसोसिएशन  चंचल चटर्जी  ने कहा कि प्रशासन से हमेशा अग्निशामक वाहन की मांग करते है. बस स्टैन्ड में हर दिन सैकड़ों बस खड़ी रहती है. लेकिन फिर भी कोई उनकी मांग पर विचार नहीं करता है. बस स्टैन्ड में बस मालिक स्टैन्ड के टैक्स से लेकर कई तरह का टैक्स जमा करते है. लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए कुछ भी नहीं है. उन्होंने बताया कि एक साजिश के तहत बस में आग लगाई गई है.इस आगजनी की पूरी घटना की जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने की जरूरत है.

    बस चलाने के लिए भी कई तरह के नियम कानून लगाए जाते है. लेकिन जब उनकी सुरक्षा का मामला आता है तो सरकार और अधिकारी उनकी मांगों को अनदेखा करते है. उन्होंने बताया कि अगर अब उन्हे अनदेखा किया गया तो फिर पूरे झारखंड को बंद करने का ऐलान करने को मजबूर होंगे.

    स्थानीय बस स्टैन्ड पर रहने वाले लोगों ने बताया कि यहां पहले भी 10 बस जल कर राख हो गई थी. हर बार आग की वजह से बस जलती है. किसी दिन बड़ी घटना भी हो सकती हैं. लेकिन प्रशासन बेखबर है. जब बड़ी घटना हो जाएगी तब कोई पहल की जाएगी.                    


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news