दो किशोरीयों से दुष्कर्म की घटना से आक्रोषित ग्रामीणों ने गिरिडीह के हरलाडीह में निकाला आक्रोश मार्च

    दो किशोरीयों से दुष्कर्म की घटना से आक्रोषित ग्रामीणों ने गिरिडीह के हरलाडीह में निकाला आक्रोश मार्च

    गिरिडीह(GIRIDIH):पीरटांड के हरलाडीह ओपी इलाके में घटित दुष्कर्म की जघन्य घटना को लेकर रविवार को संथाल समाज के बैनर तले एक विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया गया. रैली में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए.घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया.आक्रोश रैली हरलाडीह बाजार से प्रारंभ होकर जुलूस की शक्ल में पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए हरलाडीह ओपी परिसर तक पहुंची.

    प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की

    इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. रैली में शामिल लोगों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर “बलात्कारी को गिरफ्तार करो”, “गिरिडीह पुलिस हाय-हाय”, “आदिवासियों पर अत्याचार बंद करो”, “पीड़िता को न्याय दो” जैसे नारों से प्रशासन को चेतावनी दी गई.

    पुलिस की कार्रवाई सुस्त

    प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की कार्रवाई सुस्त है, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है.संथाल समाज के नेताओं ने कहा कि यदि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news