BREAKING NEWS:- इस्तीफे के बाद बीजेपी के संपर्क में सीता सोरेन, कुछ देर में बीजेपी में हो सकती हैं शामिल !

    BREAKING NEWS:- इस्तीफे के बाद बीजेपी के संपर्क में सीता सोरेन, कुछ देर में बीजेपी में हो सकती हैं शामिल !

    रांची (TNP Desk) : झारखंड मुक्ति मोर्चा की जामा विधायक सीता सोरेन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने सारे पदों का त्याग कर झामुमो सुप्रीमो को पत्र लिखा है. अब बड़ी खबर सूत्रों के हवाले से सामने आ रही है शिबू सोरेन की पुत्रवधू सीता सोरेन बीजेपी के संपर्क में हैं. वो अभी दिल्ली में ही है. बताया जाता है कि कुछ देर बाद दिल्ली में ही सीता सोरेन भाजपा में शामिल हो सकती हैं. आखिरी दौर की वार्ता अभी चल रही है. बताया जाता है कि उन्हें बीजेपी लोकसभा  उम्मीदवार बना सकती है.  

    सीता ने झामुमो सुप्रीमो को लिखा इस्तीफे को लेकर पत्र

    जानकारी के मुताबिक चंपाई सोरेन सरकार में मंत्री न बनाये जाने से जामा विधानसभा क्षेत्र से विधायक सीता सोरेन नाराज चल रही हैं. सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन ने झामुमो के अध्यक्ष और अपने ससुर शिबू सोरेन (गुरुजी) को पत्र लिखा है. उन्होंने अपने पत्र में आदरणीय संबोधन के साथ लिखा कि मैं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय महासचिव एवं विधायक हूं. आपके समक्ष अत्यन्त दुःखी हृदय के साथ अपना इस्तीफा प्रस्तुत कर रही हूं. मेरे स्वर्गीय पति दुर्गा सोरेन, जो कि झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा और महान क्रांतिकारी थे, के निधन के बाद से ही मैं और मेरा परिवार लगातार उपेक्षा का शिकार होते रहे. पार्टी और परिवार के सदस्यों ने हमें अलग-थलग किया गया है, जो मेरे लिए अत्यन्त पीड़ादायक रहा है. मैंने उम्मीद की थी कि समय के साथ स्थितियां सुधरेगी, परन्तु दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हुआ. झामुमो पार्टी को मेरे स्वर्गीय पति ने त्याग, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के बल पर बनाया था लेकिन आज वह पार्टी नहीं रहीं. मुझे यह देख कर गहरा दुःख होता है. पार्टी अब उन लोगों के हाथों में चली गयी है, जिनके दृष्टिकोण और उद्देश्य हमारे मूल्यों और आदर्शों से मेल नहीं खाते.

    मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ रची गई गहरी साजिश 

    सीता ने लिखा कि हम सभी को एकजुट रखने के लिए शिबू सोरेन (गुरुजी बाबा) अपने अथक प्रयासों के बावजूद विफल रहें. मुझे हाल ही में ज्ञात हुआ है कि मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ भी एक गहरी साजिश रची जा रही है. मैं अत्यन्त दुःखी हूं. मैंने यह दृढ़निश्चय किया है कि मुझे झामुमो और इस परिवार को छोड़ना होगा. अतः मैं पार्टी से अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहीं हूं और आप से निवेदन करती हूं कि मेरे इस्तीफे को स्वीकार करें. मैं आपका और पार्टी का हमेशा आभारी रहूंगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news