सिंह मैंशन बमबाजी कांड : अपराधियों का मकसद जान लेना था, विधायक रागिनी सिंह का सनसनीखेज आरोप!

    सिंह मैंशन बमबाजी कांड : अपराधियों का मकसद जान लेना था, विधायक रागिनी सिंह का सनसनीखेज आरोप!

    धनबाद(DHANBAD):  धनबाद के बहुचर्चित सिंह मेंशन में बम पटकने की घटना को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया है.  इस मामले में कई कोणों  और  कई पहलुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल चल रही है.  पुलिस सूत्रों का कहना है कि बम में स्प्लिंटर नहीं थे, सिर्फ बारूद भरकर छोड़ा गया है.  खैर, जो भी हो ,लेकिन यह  घटना आश्चर्य करने वाली है.  झरिया  के पूर्व विधायक संजीव सिंह 8 साल से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद बरी   होकर रिहा हुए हैं और अपनी सक्रियता अभी बढ़ा ही रहे थे कि  बम बाजी  की घटना कर दी गई है.  इधर, इस मामले में झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने पुलिस से लिखित शिकायत की है.  

    पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच अभियान तेज कर दिया है.  पुलिस की कई टीमें जांच में लगी हुई है.  रागिनी सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि रविवार की रात करीब 11.30 बजे वह अपने आवास सिंह मेंशन स्थित पार्क के बगल में परिवार के सदस्यों के साथ बैठी हुई थी. इसी समय अचानक दो बार जोरदार बम धमाका हुआ. जान मारने के इरादे से बम फेंके गये थे. एक धमाका तो हमलोग जहां बैठे थे, उससे कुछ ही दूरी पर हुआ. यह बमबाजी जान मारने की नीयत से की गयी थी. एक धमाका उस स्थान से कुछ ही दूरी पर हुआ ,जहां वह बैठी थी, जबकि दूसरा धमका मुख्य द्वार के सामने हुआ. 

    घटना के समय धनबाद पुलिस के जवान जो मेरी सुरक्षा में प्रतिनियुक्त हैं, वहीं पर मौजूद थे. घटना के कुछ ही सेकेंड के भीतर वह गेट के बाहर निकली. देखा कि बम फेंकने के बाद दो व्यक्ति बाइक से तेजी से जा रहे थे. उस समय झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह भी मेरे साथ थे. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि अपराधी अगर अपने इरादे में सफल हो जाते, तो करीब दर्जन भर से अधिक लोगों की जान जा सकती थी.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news