साहिबगंज (SAHIBGUNJ) : जिले के बरहेट प्रखंड क्षेत्र के भोगनाडीह में अमर शहीद सिदो-कान्हू जयंती के अवसर पर झामुमो प्रखंड समिति बरहेट द्वारा सादगीपूर्ण तरीके से जयंती समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. पंकज मिश्रा ने सबसे पहले क्रांति स्थल पंचकठिया पहुंचकर शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
इसके बाद झामुमो प्रखंड कार्यालय बरहेट में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. तत्पश्चात तीनमुहानी चौक स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. कार्यक्रम के दौरान हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मोटर साइकिल रैली निकाली गई जो भोगनाडीह स्थित सिदो-कान्हू पार्क पहुंची. वहां सिदो- कान्हू,चांद-भैरव और फूलो-झानो की आदम कद प्रतिमाओं पर बारी-बारी से माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया गया.
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरुण सिंह एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी,सांस द प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम सहित वंशज परिवार के लीला मुर्मू,रूपचंद मुर्मू और विभिन्न पंचायतों के अध्यक्ष,सचिव व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. वहीं कार्यक्रम के दौरान झामुमों के सभी रुझारु कार्यकर्ताओं ने सिदो -कान्हू के बलिदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
रिपोर्ट – गोविंद ठाकुर
Thenewspost - Jharkhand
4+


