शर्मनाक!रांची में राह चलती लड़की के साथ जवान ने किया अश्लील हरकत, फिर जो हुआ...

    शर्मनाक!रांची में राह चलती लड़की के साथ जवान ने किया अश्लील हरकत, फिर जो हुआ...

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. कॉलेज से हॉस्टल लौट रही एक छात्रा के साथ जवान ने अश्लील हरकत की. छात्रा के शोर मचाने के बाद स्थानीय लोगों ने जवान की  जमकर पिटाई कर दी.  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को जवान को हिरसत में ले लिया. जांच में जानकारी मिली की वह सेना का जवान है.

    बता दे कि मोराहबादी स्तिथि कॉलेज से छात्रा अपने हॉस्टल लौट रही थी. इसी बीच जैसे ही वह एस एन यादव गली में जाती है. इसी बीच ही पीछे एक एक जवान लड़की को पकड़ लेता है उसके बाद उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा. छात्रा ने शोर मचाया. जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. छात्रा ने लोगों को बताया की उसके साथ अश्लील हरकत इस व्यक्ति ने किया है. तुरंत स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई की जिससे वह अधमरा हो गया.

    इस बीच किसी ने लालपुर थाना को जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाना ले कर गई. पुलिस ने जांच में पाया की वह सेना का जवान है. जिसके बाद पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में मामला दर्ज कर आरोपी जवान को जेल भेज दिया है.

    इस घटना का CCTV भी सामने आया. जिसे हम दिखा नहीं सकते है. छात्रा के साथ जवान ने राह चलते ऐसी हरकत की है. जिससे वह पूरी तरह से असहज हो गई. किसी तरह उसने शोर मचाया. अगर आस पास लोग नहीं होते तो शायद एक बेटी के साथ रांची में कुछ बड़ी घटना भी हो सकती थी. इस घटना की चर्चा पूरे रांची में है. फिलहाल बच्ची डरी हुई है.                            



    Related News