शर्मनाक! गढ़वा में निजी क्लिनिक की दादागिरी, नवजात के इलाज के लिए पहले ऐठा पैसा, फिर किया कुछ ऐसा कि.....

    शर्मनाक! गढ़वा में निजी क्लिनिक की दादागिरी, नवजात के इलाज के लिए पहले ऐठा पैसा, फिर किया कुछ ऐसा कि.....

    गढ़वा(GARHWA):गढ़वा जिला में एक बार फिर निजी क्लिनिक के झांसे में आकर गरीब परिवार के एक मरीज के साथ 1 लाख 15 हजार रुपए वसूली का मामला प्रकाश में आया है.उक्त मरीज गढ़वा जिला के धुरकी थाना क्षेत्र के कटहल कला गांव निवासी रीना देवी को प्रसव से बच्चा हुआ था. उसके बाद उक्त महिला सदर अस्पताल पहुंची जहां से महिला दलाल के चंगुल में फंस गई. जिसके बाद उक्त महिला को दलाल के द्वारा द न्यू सिटी हॉस्पिटल में प्रलोभन देकर पहुंचाया गया. जहां मरीज को 18 जनवरी को उक्त अस्पताल में पहुंचाया गया.जिसके बाद मरीज विभिन्न तरीके की बच्चे की बीमारी बताकर उसे भर्ती कराया. उसके बाद पहली किस्त में 5 हजार, उसके बाद 40 हजार रुपए अस्पताल के द्वारा जमा करने की बात कही गई.उसके बाद मरीज को 3 फरवरी को चिकित्सक डॉ भास्कर के द्वारा बच्चे को डिस्चार्ज करने की बात कही गई.

    पढ़े क्या है परिजनों का आरोप

     उस दौरान मरीज के परिजन से 72 हजार रुपए जमा कर बच्चे को ले जाने की बात कही गई. उसके बाद किसी तरह मरीज के परिजन 36 हजार रुपए किसी तरह व्यवस्था कर उक्त अस्पताल को जमा कराया.बाबजूद परिजनों को बच्चा देने से अस्पताल प्रबंधन मनाकर दिया.परिजनों ने कहा की हमें बंधक बनाया जा रहा है मेरे बच्चे को हमसे नहीं मिलने दिया जा रहा है जितना औकात था पैसा दे दिया लेकिन 37 हजार के लिए तंग किया जा रहा है.

    बच्चे से मिलने नहीं देने का आरोप

    अस्पताल प्रबन्धन का कहना है कि पहले अस्पताल का पूरा राशि को जमा कीजिए उसके बाद बच्चा को दिया जाएगा.इस संबन्ध में अस्पताल प्रबन्ध वकील ने बताया कि उक्त घटना के बारे जानकारी नहीं है.अगर मरीज के परिजन को किसी तरह का परेशानी है तो उसका समाधान कराया जाएगा.

    पढ़े सिविल सर्जन ने क्या कहा

    इस संबंध में मोबाइल से बात करते हुए सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ केनेडी ने कहा कि अगर उक्त अपस्ताल के द्वारा इस तरह की घटना घटित हुई है तो मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी.उक्त मामले में सिविल सर्जन ने कहा कि सदर में अगर दलालों को गति विधि बड़ी है तो उक्त दलालों को चिन्हित कर प्रशानिक कार्यवाही कराई जाएगी.सिविल सर्जन ने यह भी कहा कि मरीज के परिजन को एंबुलेंस मुहैया कराकर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news