Dhanbad: आदित्य साहू की मौजूदगी में सबकी निगाहें एक विधायक को क्यों खोज रही थी?

    Dhanbad: आदित्य साहू की मौजूदगी में सबकी निगाहें एक विधायक को क्यों खोज रही थी?

    धनबाद: निकाय चुनाव के लिए नामांकन का समय बुधवार को खत्म हो गया. अब उसके बाद की राजनीति शुरू हो गई है. बुधवार को नामांकन को लेकर धनबाद में बहुत हलचल थी. सबकी नजर उम्मीदवारों पर लगी हुई थी .

    भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव अग्रवाल ने भी नामांकन किया, तो झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने भी नामांकन किया. भाजपा नेता मुकेश पांडे ने भी नॉमिनेशन किया. संजीव अग्रवाल के नॉमिनेशन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू भी मौजूद रहे. सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व सांसद पी एन सिंह भी दिखे. भाजपा के दूसरे विधायक भी नजर आ रहे थे,

    लेकिन सबकी नज़रें विधायक रागिनी सिंह को खोज रही थी. विधायक रागिनी सिंह ना तो पार्टी समर्थित उम्मीदवार संजीव अग्रवाल के नामांकन में पहुंची और नहीं पति संजीव सिंह के नामांकन में. यह बात तो सच है कि धनबाद में भाजपा की राजनीति "चक्करघिरनी" की तरह घूम रही है. 

    कहां जाकर टिकेगी, यह कहना कठिन है. प्रदेश भाजपा का रुख क्या होगा, नामांकन वापसी के दिन की स्थिति क्या होगी, इसकी चर्चा खूब चल रही है. 

    विधायक रागिनी सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं धनबाद नगर निगम महापौर पद के प्रत्याशी हमारे बड़े भाई श्री संजीव अग्रवाल जी को नामांकन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. इस पोस्ट पर भी चर्चाओं का सिलसिला शुरू हो गया है. आगे का मामला दिलचस्प हो सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news