बार-बार हाथ जोड़ती रही रही गर्भवती महिला, लेकिन पीटती रही धनबाद पुलिस, पढ़े पूरा मामला

    बार-बार हाथ जोड़ती रही रही गर्भवती महिला, लेकिन पीटती रही धनबाद पुलिस, पढ़े पूरा मामला

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद से मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है.जहां एक गर्भवती महिला और उसके बच्चे के साथ पिटाई की गई है.हैरान करने वाली बात यह है कि महिला के साथ किसी आदमी ने नहीं बल्कि धनबाद पुलिस ने मारपिट की है.इस घटना ने धनबाद वासियों को अंदर से झकझोर कर रख दिया है और सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या अब लोग इतने ज्यादा गिर चुके है कि उनको गर्भ में पल रहे बच्चे और उसकी माता की चिंता तक नहीं है.

    पढ़े कहा का है पूरा मामला

    दरअसल ये पुरा मामला धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र का है.जहां जगजीवन नगर डाक्टर कालोनी में रहने वाले सदीक अंसारी की मकान खाली करवाने गयी पुलिस गर्भवती महिला और बच्चे के साथ बर्बरता पुर्ण मारपीट गाली-गलौज का आरोप लगा है.पीड़ित महीला की माने तो उनका परिवार पिछले 50 वर्षों से उस जगह पर रहकर अपना जीवन यापन कर रहा है.पिछले कुछ दिनों से उसी कैंपस में बीसीसीएल के सहयोग से स्कूल खोला गया है उसके ही प्रिंसिपल के द्वारा गौ मांस फैंकने का गलत आरोप लगाकर जगह खाली करवाने को लेकर सरायढेला थाना में आवेदन दिया गया था.

    पुलिस के कार्यशैली पर सवाल

     उसी के आलोक में आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घर पर मौजूद गर्भवती महिला और बच्चों के साथ मारपीट करने लगे महिला के द्वारा बार-बार मिन्नत करने के बाद भी पुलिस के द्वारा मारपीट की गई और गली ग्लौज किया गया पुलिस द्वारा किए गए शर्मनाक घटना से महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया वहीं पूरे मामले पर भाजपा नेत्री ने भी पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं और बड़े अधिकारियों से उचित जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news