रिजॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ग्रामीणों ने मारा रेड, जानिए क्या है पूरा मामला

    रिजॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ग्रामीणों ने मारा रेड, जानिए क्या है पूरा मामला

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के डिमना लेक के पीछे स्थित लेक व्यू होटल एंड रिजॉर्ट में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय ग्रामीणों ने वहां कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि रिसॉर्ट में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही थीं. इसी शक के आधार पर ग्रामीणों ने रिजॉर्ट में छापेमारी की और मौके से 3 युवक तथा 3 युवतियों को पकड़ लिया. घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी को बंधक बना लिया और रिसॉर्ट परिसर में जमकर हंगामा किया. देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए. यह रिजॉर्ट बोड़ाम थाना क्षेत्र के गेरूआ गांव के पास स्थित है. हंगामे की सूचना मिलने के बाद बोड़ाम पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को शांत कराया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

    पुलिस को भी रोका
    पुलिस जब रिजॉर्ट से बरामद युवक और युवतियों को ले जाने लगी तो लोगों से इसका विरोध कर दिया. इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया. पुलिस लोगों को मनाने में जुटी हुई है. खबर लिखे जाने तक लोगों का विरोध जारी था. पुलिस युवक और युवती को थाना ले जा रही थी, लेकिन लोग इसका विरोध कर रहे थे. लोग पुलिस से लिखित मांग रहे थे. जबकि पुलिस का कहना था कि थाना आकर मामले की शिकायत करें. वही, लोग रिसॉर्ट मालिक को भी मौके पर बुलाने पर अड़े थे. 

    रिसॉर्ट बंद कराने की मांग
    ग्रामीण होने रिजॉर्ट को बंद करने की मांग की. ग्रामीणों का कहना था कि रिजॉर्ट अवैध काम का अड्डा बन गया है. हर दिन यहां बाहर से युवक और युवतियों का आना-जाना लगा रहता है. जिसे ग्रामीण बर्दाश्त नहीं करेंगे. ग्रामीणों का कहना था कि रिजॉर्ट में पकड़े गए युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में पाए गए. वही, पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा. 



    Related News