बोकारो का सनसनीखेज मर्डर कांड :कैंडल मार्च में पहुंचे विधायक जयराम महतो तो क्यों आया गुस्सा?

    बोकारो का सनसनीखेज मर्डर कांड :कैंडल मार्च में पहुंचे विधायक जयराम महतो तो क्यों आया गुस्सा?

    धनबाद(DHANBAD): बोकारो के सनसनीखेज और चर्चित हत्याकांड पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. इस घटना की तपिश से पूरा झारखंड प्रभावित है.  पिता ने बेटी की इच्छा पूर्ति करने के लिए कर्ज तक लिया था, लेकिन उसे क्या मालूम था  कि  उसके सारे प्रयास व्यर्थ चले जाएंगे और उसकी बेटी जीवित भी नहीं बचेगी.  इस हत्याकांड ने पुलिस की क्रियाकलापों पर एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा किया है और यह सवाल आगे भी पूछे जाते रहेंगे.बेटी को पढ़ाने का परिवार वालों का सपना टूट कर चूर- चूर हो गया है.  इधर, रविवार को आजसू  पार्टी की ओर से हत्याकांड के खिलाफ सुभाष चौक से  कैंडल मार्च निकाला गया.  कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने नारेबाजी की और हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग की.  मां का रो-रो कर बुरा हाल था. 

    हत्यारे को फांसी तक आंदोलन की घोषणा 
     
    लोगों ने कहा कि इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है.  अगर थाना के सभी पदाधिकारी और अधिकारी पर कार्रवाई की गई है, तो पुलिस कप्तान पर भी कार्रवाई होनी चाहिए.  कहा गया कि जब तक हत्यारे को फांसी नहीं होगी, आजसू  पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा. इस कैंडल मार्च में विधायक जयराम महतो भी पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है.  दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।  इसके बाद विधायक और एक महिला के बीच खूब बहस हो गई.  इसका एक वीडियो युवक द्वारा बनाया जा रहा था.  लोगों का आरोप है कि विधायक ने उसे लड़के का मोबाइल छीनकर जमीन पर फेंक दिया।  इसे लोग आक्रोशित  हो गए.  इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  हालांकि The Newspost  वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. 

     पिछले  साल जुलाई महीने से ही लड़की लापता थी 

    बताया जाता है कि हत्याकांड के आरोपी दिनेश महतो को फांसी देने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया था. जिसमें डुमरी के विधायक जयराम महतो भी शामिल हुए.  इस दौरान एक महिला ने आरोप लगाया कि जेएलकेएम की एक महिला नेत्री ने न्याय दिलाने के नाम पर मृतका की मां से पैसे ठग लिए हैं. महिलाओं ने जयराम महतो का विरोध करते हुए कहा कि अब सब कुछ सामने आने के बाद उनके आने का क्या मतलब है? इसको लेकर महिलाओं और विधायक समर्थनों के बीच कहा- सुनी  होने लगी.  जयराम महतो ने स्थिति को शांत करने का प्रयास किया।  लेकिन कुछ देर तक माहौल गर्म रहा.  भीड़ को आक्रोशित  होते देखा विधायक के समर्थकों ने उन्हें साथ लेकर चले गए. उल्लेखनीय है  कि पिछले साल जुलाई महीने से लड़की गायब थी. उसी दिन उसकी हत्या लकर लाश को जंगल में छुपा दिया गया था. लड़की की कंकाल नुमा लाश शनिवार को बरामद की गई थी, यह बरामदगी हत्या के आरोपी की निशानदेही पर हुई थी. इस घटना में पिंड्राजोरा थाना के सभी २८ को एसपी ने निलंबित कर दिया है. उनपर आरोपी से सांठगांठ का आरोप है.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News